JanjgirChampa : घर में घुसकर कानून को हाथ में लिया था, अब गिरफ्तार, 8 अन्य आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है बलौदा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने बलवा के मामले, घर घुसकर मारपीट करने और छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी राहुल कुमार सांडे को बिरगहनी गांव से गिरफ्तार किया है. मामले में पहले भी 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



दअरसल, बलौदा थाना क्षेत्र की रहने वाले पीड़िता ने 27 दिसंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लव सांडे और उसके अन्य साथियों ने 25 दिसंबर 2022 की रात्रि गाय ढूंढने के बहाने पीड़िता के घर के दरवाजे को तोड़कर दिया था और घर में घुसे थे. इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के घर वालो से गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता से छेड़छाड़ की थी. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 147, 149, 323, 354, 458, 509 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी. घटना के बाद से आरोपी राहुल कुमार सांडे फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!