JanjgirChampa FIR : आंगनबाड़ी के पास पंच से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खोखरी गांव के पंच से गाली-गलौज कर मारपीट करने वाले व्यक्ति मनहरण साहू के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खोखरी गांव के खिलेश्वर साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह गांव के वार्ड क्रमांक 12 का पंच है. वह घर में सोया हुआ था, तब पंच नरेंद्र विश्वकर्मा का फ़ोन आया और उसने कहा, गांव के कुछ लड़के आंगनबाड़ी की पानी टंकी को तोड़फोड़ कर रहे हैं. इसके बाद, पंच खिलेश्वर साहू ने गांव के कोटवार जवाहर लाल को लेकर आंगनबाड़ी के पास गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

वहां पर पंच नरेंद्र विश्वकर्मा ने तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति मनहरण साहू को पकड़कर रखा हुआ था. उसे समझाइश देकर छोड़ने पर युवक ने पंच खिलेश्वर से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी व्यक्ति मनहरण साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Death : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा

error: Content is protected !!