JanjgirChampa Shiv Baraat : पीथमपुर में रंग पंचमी से 15 दिवसीय मेले की हुई शुरुआत, निकाली गई शिव जी की बारात, बड़ी संख्या में शामिल हुए नागा साधु, साक्षी बने हजारों लोग

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर में आज रंग पंचमी से 15 दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई है. सबसे पहले भगवान कलेश्वरनाथ यानी शिव जी की बारात निकली, जिसमें देश भर के विभिन्न अखाड़ों से आए नागा साधु शामिल हुए. पीथमपुर में शिव बारात की परम्परा 2 सौ बरसों से है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

आज भगवान कलेश्वरनाथ मंदिर से चांदी की पालकी में शिव जी की बारात निकली, जिसमें सैकड़ों नागा साधु और हजारों लोग शामिल हुए. शिव बारात मेला स्थल से होते हुए हसदेव नदी पहुंची, जहां नागा साधुओं ने शाही स्न्नान किया. इसके बाद, शिव जी की बारात मंदिर पहुंची, जहां भगवान कलेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना हुई. पीथमपुर में शिव जी की बारात की परिपाटी 2 सौ साल पुरानी है, जहां शामिल होने दूसरे राज्य से लोग पहुंचते हैं.

error: Content is protected !!