JanjgirChampa Suicide : ससुराल आए व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद अपने ससुराल आए व्यक्ति शोभाराम सांवरा ने अज्ञात कारण से पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक व्यक्ति कटेकोनी थाना डभरा का रहने वाला था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है. पुलिस की जांच जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

दरअसल, डभरा थाना क्षेत्र के कटेकोनी गांव में रहने वाले शोभराम संवारा, अपने ससुराल खरौद के जरहापारा निवासी ससुर दरस राम संवरा के घर होली के समय से आया हुआ था. आज खरौद के कामता रोड में पेड़ पर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. व्यक्ति शोभराम ने खुदकुशी क्यों की है, इसका अभी पता नहीं चला है. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!