JanjgirChampa Suicide : KSK पॉवर प्लांट परिसर में 32 फीट की ऊंचाई पर पावरमेक ऑपरेटर ने लगाई फांसी, ESP-2 के टॉप में लगाई फांसी, प्लांट परिसर में सुसाइड की यह तीसरी घटना

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव स्थित केएसके पॉवर प्लांट के परिसर में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है. प्लांट परिसर में सुसाइड की यह तीसरी घटना है.

 



जानकारी के मुताबिक, चाम्पा क्षेत्र के चोरिया गांव निवासी धनेश्वर साहू, अकलतरा के जवाहरपारा में रहकर नरियरा के केएसके पॉवर प्लांट में पॉवरमेक ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था. आज प्लांट परिसर के ESP-2 के टॉप में 32 फीट की ऊंचाई पर धनेश्वर साहू का शव फांसी पर लटका मिला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर रही है. इसके बाद, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. फिलहाल, उसने फांसी क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस की जांच में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

Related posts:

error: Content is protected !!