खेसारी लाल का हुआ बुरा हाल, अपनों ने किया अत्याचार! रोते- बिलखते हुए बोले- ‘पागले बनादी राम जी’

शत्रुघ्न कुमार यादव जिन्हें पेशेवर रूप से खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है. वे एक भोजपुरी अभिनेता, सिंगर, डांसर और एक म़डल के रूप में काम करते हैं. खेसारी एक बॉलीवुड फिल्म सहित 70 से अधिक फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं. साथ ही अब तक वे 5000 से अधिक गीतों में गायक के रूप में प्रदर्शन कर चुके हैं. भोजपुरी के अलावा उन्होंने हिंदी और हरियाणवी भाषाओं के गानों में भी परफोर्म किया है. बिहार के छपरा में जन्मे, यादव ने 2000 के दशक के अंत में अपना गायन कैरियर शुरू किया. 2011 में साजन चले ससुराल में प्रदर्शित होने के बाद से वे एक लोकप्रिय हीरो बने. आज अभिनेता अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन के आने से पहले वे अपने फैंस को एक तोहफा दे चुके हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दरअसल, खेसारी लाल ने अपने बर्थडे 15 मार्च से एक दिन पहले ही एक नया सॉन्ग रिलीज किया, जिस पर उनके चाहने वाले खूब प्यार लुटा रहे हैं. उन्होंने 14 मार्च को पागले बना दी राम जी रिलीज किया है जिसे 24 घंटे के भीतर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसमें अभिनेता एक ऐसी परिस्थिति का सामना करते हैं जिसमें उन्हीं के अपने उन्हें बांधकर मारते हैं. हिट मशीन का ये गाना देख आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. वीडियो में अभिनेता बेहद ही दयनीय स्थिति का सामना करते दिखते हैं. इस गाने में अभिनेता का दिल दर्द से कराहता है, वे छटपटा रहे हैं. आंखों से लगातार आंसू बह रहे है और वे दुख में वे राम पर पागल बनाने की बात कर रहे हैं. उनकी ऐसी हालत देख आपका दिल भी भावुक हो जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) की मां जहां अपने बेटे के पागलपन में भी उससे प्यार करती हैं, उनकी ममता जरा भी कम नहीं होती. जबकि पिता और बाकी लोग उनके दुश्मन बन गए हैं. वे लोगों के अत्याचार सहते दिख रहे है और भगवान से अपने दुखों की शिकायत कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव लंबे बालों में बेहद डरावने लग रहे हैं.

. प्यार से बिछड़कर उन्हें लोगों के दिए गम और मार भी कम लग रहे हैं. उनका ये दर्द भरा सॉन्ग Wave Music पर रिलीज हुआ है जो फरिश्ता फिल्म का है. गाने के लिरिक्स सनी किशन ने लिखे हैं और कृष्ण बेदर्दी इसके म्यूजिक डायरेक्टर है जबकि शिशिर पांडे ने इसे म्यूजिक दिया है. गाने में खेसारी की सिंगिंग और एक्टिंग शानदार है, साथ ही इसका पिक्चराइजेशन भी गजब का है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!