छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश, कल भी पानी गिरने की संभावना

रायपुर/भिलाई. छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों में देर शाम अचानक बारिश का माहौल बन गया. प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। राजधानी रायपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, समुद्र से आ रही नमी के प्रभाव से यह बारिश हो रही है। कल 31 मार्च को भी प्रदेश के अनेक स्थानों में बारिश संभावित है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

इधर, भिलाई में देर शाम अचानक मौसम बदल गया तेज हवा के साथ बारिश भी शुरू हो गई. मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार को बारिश की संभावना जताई थी. शहर में दिनभर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन अचानक हुई इस बारिश से लोग सड़कों पर भीगते नजर आए. दूसरी ओर, बारिश की वजह से शहर में बिजली भी गुल हो गई और टाउनशिप के कई इलाकों में पेड़ की टहनियां भी गिरी हैं. साथ ही, रामनवमी पर शहर भर के मंदिरों से झांकी और ध्वजयात्रा भी निकली है, जहां रास्ते में ही लोग भीगते रहे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, मुख्य वक्ता के रूप मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

error: Content is protected !!