CG News : राजेश्री महन्त रामसुंदर दास महाराज का 2 दिवसीय प्रवास आज से…

रायपुर. महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के 2 दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त महाराज 24 मार्च 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर शाम 5:00 बजे जय चंडी दाई मटियारी धाम, मंगला ‌ विकासखंड बिल्हा, जिला बिलासपुर पहुंचेंगे यहां वे श्री राम कथा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा यहां से दर्शन पूजन के उपरांत 8:30 बजे वे ग्राम टुण्डरा जिला बलौदा बाजार भाटापारा पहुंचकर देवी दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, 9:30 बजे उनका आगमन श्री शिवरीनारायण मठ होगा, यहां रात्रि विश्राम करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

25 मार्च को सुबह 11:30 बजे ग्राम पकरिया विकासखंड पामगढ़, पहुंचकर चंडी दाई एवं हनुमान जी के दर्शन पूजन के उपरांत गौशाला निर्माण एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 4:30 उनका आगमन संडी, जिला रायपुर होगा यहां वे श्रीराम जानकी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के शुभारंभ एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5:00 बजे मलपुरी (गिधपुरी) पहुंच कर मां डोंगर देवी का दर्शन पूजन करेंगे, रात्रि 8:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!