Sakti Arrest : शासकीय कार्य में बाधा डालकर पुलिस बल पर हमला कर मारपीट करने वाले 4 आरोपी और 1 नबालिग बालक हरेठीखुर्द गांव से गिरफ्तार

सक्ती. हसौद थाना क्षेत्र के हरेठीखुर्द गांव से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस बल पर हमला कर मारपीट करने वाले 4 आरोपी दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन कुमार साहू, अशोक कुमार साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. साथ ही, घटना में शामिल 1 नाबालिग बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है.

 



पुलिस के मुताबिक, हरेठीखुर्द गांव में बारात के दौरान कुछ लोगों के द्वारा लड़ाई झगड़ा किया जा रहा है. इस पर मौके पर पहुंचकर हसौद पुलिस ने झगड़ा कर रहे दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन साहू, हितेश साहू एवं अन्य लोगों को समझाइश दी, लेकिन इन लोगों के द्वारा अन्य ग्रामीणों के साथ एक राय होकर पुलिस से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पुलिस बल पर हमला कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

इस पर हसौद पुलिस ने हरेठीखुर्द गांव से आरोपी दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन कुमार साहू, अशोक कुमार साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!