Sakti Arrest : 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, मालखरौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पोता नहर के पास एक शख्स बिक्री हेतु महुआ शराब रखा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : खनिज का अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की गई कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर और 3 हाइवा जब्त...

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 3 लीटर महुआ शराब के साथ सक्ती थाना क्षेत्र के जगदल्ला निवासी आरोपी नागेश्वर पटेल को पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी नागेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (क) के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!