Sakti Arrest : शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला शख्स गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है और 1 नग देशी शराब, डिस्पोजल एवं शराब की खाली बोतल को जब्त किया है.

 



दरअसल, मालखरौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पोता नहर पार के पास एक शख्स शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और संजय जांगड़े को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा और उसके पास से 1 नग देशी शराब, डिस्पोजल एवं शराब की खाली बोतल को जब्त किया है.

पुलिस ने संजय जांगड़े को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 36 (C) के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!