Sakti Big News : फांसी पर लटका मिला बैंक कर्मचारी का शव, पुलिस कर रही तफ़्तीश

सक्ती. सक्ती में निजी बैंक के कर्मचारी का शव फांसी पर लटका मिला है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच कर रही है. मृतक बैंक कर्मचारी का नाम संजय चन्द्रा है, जो जैजैपुर क्षेत्र के कांशीगढ़ गांव का रहने वाला था. बैंक कर्मचारी ने खुदकुशी क्यों की है, यह अभी पता नहीं चला है.

 



दरअसल, सक्ती के आरबीएल बैंक में संजय चन्द्रा, फाइनेंस का काम करता था और किराए के मकान में रहता था. आज मकान मालिक पानी भरने के लिए बोलने गया तो कमरे का दरवाजा खुला मिला. जब भीतर जाकर देखा तो बैंक कर्मचारी संजय चन्द्रा का शव फांसी पर लटका हुआ था. मामले की सूचना सक्ती पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!