इस राज्य के CM ने किया ‘महिला विकास प्रोत्साहन’ राशि बढ़ाने का ऐलान, अब महिलाओं को मिलेंगे एक लाख रुपए… जानिए…

शिमला. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि में करीब पांच गुना वृद्धि करने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने सोमवार को कहा कि महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत दी जाने वाली धनराशि 21,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।



इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कारों के लिए धनराशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने का फैसला लिया गया है। महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। सुक्खू ने सोमवार को स्वतंत्र पत्रकार देव कन्या ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता संगीता खुराना और डॉ. अन्वेषा नेगी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि महिलाएं समाज का आधारस्तंभ हैं और जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरी दुनिया सशक्त होती है।

इसे भी पढ़े -  12 Jyotirlingas in India: कहां-कहां स्थित हैं भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, क्या है उनकी खासियत और कैसे करें विजिट

error: Content is protected !!