बाजार में खूब गदर मचा रहीं Hyundai की ये 3 कारें, धड़ाधड़ खरीद रहे लोग!

Hyundai Cars: भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई को दूसरे स्थान पर बने रहने में टाटा मोटर्स के साथ कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन, फिलहाल दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टाटा ने अपनी नेक्सन और पंच के साथ फरवरी में क्रेटा को बिक्री में पीछे जरूर कर दिया लेकिन फिर भी हुंडई ने अन्य कारों के सहारे नंबर दो की पोजिशन को बरकरार रखा है. चलिए, आपको फरवरी 2023 में हुंडई की तीन सबसे ज्यादा बिकी कारों के बारे में बताते हैं.

 



 

 

 

Hyundai Creta
हमेशा की तरह हुंडई क्रेटा फरवरी 2023 में भी दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी के लिए सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट रही. Hyundai ने Creta की 10,421 यूनिच बेची हैं जबकि फरवरी 2022 में 9,606 यूनिट ही बेची थीं. इसकी बिक्री में 8 प्रतिशत की YoY वृद्धि दर्ज की गई. बता दें कि हुंडई क्रेटा में अब छह एयरबैग मिलते हैं. इसके साथ ही, ईएसपी, वीएसएम, एबीडी के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

Hyundai Venue
हुंडई वेन्यू फरवरी 2023 में कार निर्माता की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही. इसकी 9,997 यूनिट बिकी हैं. हालांकि, वेन्यू की बिक्री में पिछले महीने 2 प्रतिशत की गिरावट (सालाना आधार पर) रही. दरअसल, कार निर्माता ने फरवरी 2022 में इसकी 10,212 यूनिट बेची थीं. वेन्यू का भी पिछले साल फेसलिफ्ट वर्जन लाया गया था. इसके साथ ही, अब इसमें नया 1.5-लीटर डीजल इंजन भी ऑफर किया जाने लगा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

Hyundai Grand i10
फरवरी 2023 में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली Hyundai कार, ग्रैंड i10 रही. इसे हाल ही में डिज़ाइन अपडेट दिया गया है. कार निर्माता ने फरवरी 2022 में इसकी 8,552 यूनिट बेची थीं, जिसकी तुलना में पिछले महीने ग्रैंड आई10 की 9,635 यूनिट बिकी हैं. इसकी बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!