भाजपा महिला सम्मेलन में शामिल होने जा रही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे

विजयपुरा. जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दरअसल एक अनियंत्रित ट्रक ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि हादसे में कार में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हालांकि, साध्वी निरंजन ज्योति को कोई चोट नहीं आई है, वो पूरी तरह सुरक्षित हैं.



मिली जानकारी के अनुसार, साध्वी निरंजन ज्योति भाजपा महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए विजयपुरा आई थीं. इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसा गुरुवार को रात में नेशनल हाईवे-50 पर हुआ. उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई है. हादसे में कार चालक दोनों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था. उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है. केंद्रीय मंत्री और कार चालक का प्राथमिक उपचार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Samsung का 200MP कैमरा वाला नया फोल्ड फोन, 8 इंच स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

साध्वी निरंजन ज्योति ने हादसे की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि मैं पूरी तरह ठीक हूं, मेरी मांसपेशियों में हल्का दर्द है. मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरी चिंता न करें. चालक समेत सभी सुरक्षित हैं. कोई फ्रैक्चर नहीं था.

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

error: Content is protected !!