Kisaan School : क़ृषि में महिलाओं की भागीदारी विषय पर संगोष्ठी 18 मार्च को, अमेरिकी किसान भी होंगे शामिल, पुलिस विभाग देगा किसानों को कानून की जानकारी, SP भी रहेंगे मौजूद…

जांजगीर-चाम्पा. गत वर्ष की भांति ‘खेती में महिलाओं की भागीदारी’ विषय को लेकर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आज 18 मार्च शनिवार को दोपहर 1 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. संगोष्ठी में पुलिस विभाग के द्वारा किसानों को कानून की जानकारी दी जाएगी.कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. सुरेश कुमार देवांगन, क़ृषि स्थाई समिति जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू, बलौदा जनपद की उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, जनपद सदस्य देवकुमार यादव, सरपंच अनिता सपन मिरी, उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, स्वयंसेवी संस्था रेस्टोरेंशन फाउंडेशन के सीईओ जे. बस्वराज के अलावा जिले के साथ ही राजनांदगाव, कोरबा, सक्ती और अन्य जिले के प्रगतिशील किसान प्रमुख रूप से शामिल होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!