Viral Girl News : लड़की ने पहले दुल्हन ड्रेस पहनकर खुद से रचाई शादी, 24 घंटे भी नहीं बिता कि कर ली तलाक का फैसला, जानें वजह

आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के और लड़कियों के बीच शादी होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एक लड़की ने लड़का से नहीं बल्कि खुद से शादी रचा ली। इसके लिए उसने बकायदा दुल्हन का गेटअप तैयार किया और खुद से शादी से बंधन में बंध गई। सोशल मीडिया उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है। हैरानी की बात ये कि उसने शादी के महज 24 घंटे बाद ही खुद से तलाक लेने का फैसला कर लिया। तो चलिए जानते हैं इस शादी के बारे में…

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

दरअसल, अर्जेंटीना की रहने वाली 25 साल की सोफी मौरे ने खुद से शादी कर ली थी। सोफी की ह्वाइट गाउन में तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं। लेकिन उन्होंने महज 24 घंटे में ही खुद से ही शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। तलाक को लेकर सोफी ने कहा कि इसे मैं और आगे नहीं बढ़ा सकती।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि आज अपनी जीवन के सबसे अहम पलों में मैंने शादी का जोड़ा खरीदा और खुद से शादी करने के लिए केक बनाया। कई लोगों ने जहां सोफी के इस फैसले पर उनका समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने इसे लोगों की अटेंशन अपनी तरफ करने का एक तरीका बताया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!