Chhattisgarh ED Raid: ईडी रेड पर भड़के सीएम बघेल, कहा- छत्तीसढ़ में सबसे ज्यादा छापे, मार-मार के लिखवा रहे… गृहमंत्री को भी लिखा है पत्र

Bhupesh Baghel On ED Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही चुनाव नजदीक आते ही तेज हो गई. पिछले कुछ दिनों से लगातार ईडी की टीम रेड मार रही है. इसमें राज्य में बड़े कारोबारी से लेकर अधिकारी शामिल हैं. इस मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने लोगों पर ईडी द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिकायत की है.

 



 

 

 

सीएम का दावा छत्तीसगढ़ में देशभर से ज्यादा ईडी रेड

दरअसल, रविवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही ईडी की कार्यवाही पर बयान दिया है.

 

 

 

उन्होंने बताया है कि पिछले एक महीने में लगभग 50 ठिकानों पर छापे पड़ चुके हैं. उन्होंने देश में सबसे ज्यादा ईडी के छापे पड़ने का दावा किया है. इसके अलावा ईडी के अफसरों मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों की शिकायत मिल रही है. ईडी मारपीट कर जबरन कागज पर दस्तखत करवा रही है. मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि अब तक जितने आवेदन मिले हैं उसे संलग्न कर गृहमंत्री को पत्र लिखा है. इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात में इसकी जानकारी दी है.

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

 

सीएम बघले ने ईडी पर लगाया ये बड़ा आरोप

इसके आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा -”भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही हो जांच हो हम चाहते हैं. लेकिन मार-मार के लिखवा रहे हैं. यदि तुम्हारे (ईडी) पास प्रमाण है तो मारने की क्या जरूरत है. पैसा है रुपया है सोना चांदी है पकड़ते, बेनामी संपत्ति उसको पकड़ते कार्यवाही करते. कागज दिखाते और दस्तखत करवाते. लेकिन मार मार के दस्तखत करवा रहे हैं.”

 

 

 

 

अभी तक व्यापारियों, उद्योगपतियों, कितनी राशि मिली उसकी कोई जानकारी नहीं है. हमारे कार्यकर्ताओं के यहां भी ईडी का छापा है. सीएम भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा- ”देशभर से ईडी के अफसर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. महाराष्ट्र,गोवा, मध्यप्रदेश और दिल्ली से आकर यहां बैठे हुए हैं.”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

सीएम बघेल ने चुनाव को लेकर लगाये ये आरोप

छत्तीसगढ़ में लगातार पड़ रहे ईडी रेड को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के चुनाव से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि ईडी की रेड राजनीति से प्रेरित है. सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है और सेंट्रल एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है. हमारा आरोप सही सिद्ध हो रहा है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा ”यदि हमारी सरकार थोड़ी बहुमत में होती तो हमारे विधायक तोड़ने की कोशिश करते. लेकिन हमें छत्तीसगढ़ की जनता का आशीर्वाद मिला और हम 71 सीट में है. उस दिशा में वो लोग प्रयास नहीं कर सकते. दूसरे प्रदेश में वो लोग किए. वो फार्मूला यहां लागू नहीं है तो ईडी को यहां बैठा दो रोज छापा डालो.”

 

 

 

छत्तीसगढ़ में ईडी की रेड

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2022 से छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्यवाही जारी है. पिछले साल ईडी ने कोयला ट्रांसपोटिंग में गड़बड़ी और अवैध लेवी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें सस्पेंड आइएएस समीर विश्नोई, मुख्यमंत्री कार्यलय में पदस्थ सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

इसके अलावा 3 बड़े कारोबारियों को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. वहीं इस साल ईडी ने कांग्रेस के नेताओं के घर भी रेड डालना शुरू कर दिया है. फरवरी में आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी ने दबिश दी है इसके अलावा पिछले 3 दिनों से ईडी लगातार बड़े-बड़े कारोबारियों के यहां दबिश दे रही है.

error: Content is protected !!