CHHATTISGARH JOB NEWS: प्राचार्य और शिक्षक सहित 129 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 13 अप्रेल को छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

जशपुर: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 13 अप्रेल को पदो हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प हेतु वृन्दावन पब्लिक स्कूल, लुडेग, कोतबा, बागबहार, पण्डरीपानी जिला जशपुर में, एसीबीआई लाईफ शाखा पत्थलगांव जशपुर और छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर तीन क्षेत्रों में कुल 129 रिक्त पदो हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना है।

 



 

 

 

 

प्राचार्य के 04 पद, हिन्दी शिक्षक प्राथमिक मिडिल के 08 पद, अंग्रेजी शिक्षक प्राथमिक मिडिल के 08 पद, गणित शिक्षक प्राथमिक मिडिल के 06 पद, विज्ञान शिक्षक के प्राथमिक मिडिल 06 पद, संगीत शिक्षक के 02 पद, लेखापाल के 04 पद, ड्राईवर के 04 पद, प्री प्रायमरी महिला वर्ग के 15 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता एम.ए, बीए, बी.एस.सी, बी कॉम, डीएड, बीएड, सभी सब्जेक्ट विषय के अनुसार लैंग्वेज में शैक्षणिक योग्यता मान्य होगा जिसमें सबका चयन वृंदावन पब्लिक स्कूल, लुडेग, कोतबा, बागबहार, के अन्तर्गत कुल 57 पदों में अभ्यर्थियों का चयन होगा।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

 

 

 

इसी प्रकार अन्य पदों के लिए लाईफ मित्र के 42 पद, एसओ/डीएम के 02 पद, एसएएम/एएम के 02 पद, टीएम के 01 पद, सेल्स सर्पाेट के 01 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वी से 12वी के साथ कोई भी सब्जेक्ट में डीग्री व कम्प्युटर का समान्य ज्ञान के साथ एसबीआई लाईफ शाखा पत्थलगांव जशपुर के लिए चयन किया जाएगा। और व्यूरो प्रमुख के 01 पद, रिपोर्टर के 21 पद, कम्प्यूटर आपरेटर के 01 पद, कार्यालय सहायक के 01 पद हेतु हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, स्नातक, आठवी पास निम्न पदों के अनुसार सभी योग्यताए छत्तीसगढ़ का पहरेदार अम्बिकापुर हेतु आवेदको का चयन किया जाएगा जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के दोनों पक्ष ही आवेदन कर सकेगे जिसमें योग्यता अनुसार चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

 

 

 

इच्छुक आवेदक जो भी इस पदों में प्रशिक्षण चाहते है वह दिनांक 13 अप्रैल 2023 को सुबह 11 बजे आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं 5 पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!