छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 28 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

धमतरी. प्रदेश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन स्कूलों व अन्य जगहों से बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है. इसी बीच धमतरी जिले में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है. यहां एक साथ 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि यहां नगरी ब्लॉक से 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. आज मिले 28 नए कोरोना मरीजों के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों का आंकाड़ा 95 हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

प्रदेश में लगातार संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा हो रहा है. कल भी प्रदेश में 209 नए कोरोना मरीजों की मिले थे और 73 मरीजों ने इस महामारी से जंग जीता है. कल सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में कोरोना मरीज मिले थे. यहां एक साथ 38 मरीज मिले थे, वहीं गरियाबंद में भी 29 कोरोना मरीजों की पहचान हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

आपको बता दें कि ​छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में रोजाना कोरोना मरीजों के आंकड़े मेंं इजाफा देखने को मिल रहा है. आए दिन अलग-अलग जिले से नए मरीज मिल रहे हैं.

error: Content is protected !!