Electric Car: ये होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV, टाटा नेक्सॉन EV की कर देगी छुट्टी!

Cheapest Electric SUV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने खुद को भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में स्थापित कर लिया है. फिलहाल यह देश की नंबर वन इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी है. देश में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) की सफलता ने इस मुकाम को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है. टाटा अपनी Tiago और Tigor को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में बेचती है. हालांकि, कंपनी का फोकस अपने ईवी लाइनअप को और विस्तार देने पर है. जल्द ही कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार आने वाली है.



 

 

2023 ऑटो एक्सपो में, टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी Harrier SUV का EV वर्जन पेश किया था, जिसे जल्द ही बाजार में लाए जाने की उम्मीद है. हैरियर ईवी को Tata के पोर्टफोलियो में नेक्सॉन ईवी के ऊपर पोजिशन किया जाएगा. टाटा मोटर्स कथित तौर पर एक और एक और इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने पर विचार कर रही है, जिसे Nexon के नीचे प्लेस किया जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा पंच माइक्रो SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

 

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स की पंच माइक्रो एसयूवी को 2023 के अंत तक लॉन्च करने की योजना है. यह वाहन Gen 2 (सिग्मा) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो टाटा अल्ट्रोज में इस्तेमाल किए गए ALFA आर्किटेक्चर का एक संशोधित संस्करण है. पंच EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लाए जाने की उम्मीद है. एक बैटरी पैक Tiago EV की तरह 26kWh और दूसरा Nexon EV की तरह 30.2kWh बैटरी पैक हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

 

 

 

 

पंच ईवी के संबंध में टाटा मोटर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. हालांकि, अगर इसे लॉन्च किया जाता है, तो यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होने की उम्मीद है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 से 14 लाख रुपये हो सकती है.

error: Content is protected !!