CRETA से लेकर Venue तक सब हो गई और भी सेफ! Hyundai ने नए सेफ्टी फीचर्स से अपडेट की ये 3 कारें. जानिए..

साउथ कोरियन वाहन निर्माता कंपनी हुंडई ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को नया अपडेट दिया है. कंपनी अपनी मशहूर कारों Creata, Venue और i20 में नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है. इस अपडेट के बाद ये तीनों गाड़ियां पहले से और भी ज्यादा सेफ हो गई है. अच्छी बात ये है कि कंपनी ने इन कारों में फीचर्स अपडेट करने के बावजूद कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है. तो आइये जानते हैं तीनों कारों में क्या नए फीचर्स जोड़े गए हैं-

 



 

 

 

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Hyundai CRETA में क्या है नया:

हुंडई ने अपनी क्रेटा और वेन्यू में सबसे बड़ा अपडेट दिया है. क्रेटा में कंपनी ने थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है जो कि आपको सभी वेरिएंट्स में मिलेगा. हुंडई क्रेटा कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है और ये नया अपडेट इसे और भी बेहतर बनाएगा. इसके अलावा कंपनी ने इसमें एड्जेस्टेबल हेडरेस्ट 60:40 स्पिलिट रियर बेंच सीट दिए हैं.

 

 

 

नया हेडरेस्ट यात्रियों के लिए और भी आरामदायक सफर बनाएगा. इतना ही नहीं अब इसमें टू-स्टैप रिक्लाइनर सीट भी दिया गया है. थ्री-प्वाइंट सीट बेल्ट, एड्जेस्टेबल हेडरेस्ट, रिक्लाइनिंग स्प्लिट रियर सीट्स के अलावा पैनोरमिक सनरूफ, रियर विंडो ब्लाइंड्स के साथ, क्रेटा अब पिछली सीट पर बैठले वाले यात्रियों के लिए और भी आरामदायक बन गई है. इस कार की कीमत 10,87,000 रुपये से शुरु होती है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!