शौक से खरीद लिया है तांबे की बोतल? पहले जान लें पूरे दिन इसका पानी पीना है कितना सुरक्षित. पढ़िए..

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम: तांबा (copper benefits for body) एक ऐसा मेटल है जो कि आपके शरीर को रेड ब्लड सेल्स (RBC’s)  को बनाने में मदद करता है और तंत्रिका कोशिकाओं और आपके इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। यह कोलेजन, हड्डियों और टिशूज को भी बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा कॉपर एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कि मुक्त कणों को कम कर सकता है जो कि कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, कॉपर शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। लेकिन, सवाल ये है कि क्या इन फायदे के लिए रोजाना तांबे के बोतल में पानी (copper bottle benefits) पीना चाहिए ?

 



 

 

 

क्या तांबे की बोतल का पानी पूरे दिन पी सकते हैं-
National Institutes of health of Dietary Supplements की मानें तो, तांबे की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद है, पर हर वक्त नहीं। क्योंकि ये शरीर में तांबे की अधिकता (copper toxicity) का कारण बन सकता है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, रोजाना इस बोतल में पानी भर के रखना जंग (Rusting) का कारण भी बन सकती है, जिससे दिक्कत और बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

 

 

 

रोज तांबे की बोतल से पानी पीने के नुकसान-Side effects of drinking water from copper bottle daily?
जब आप रोज तांबे की बोतल में पानी पीने लगते हैं तो तांबा खून में मिलने लगता है और किडनी व लिवर को नुकसान पहुंचाता है। तांबे का कण या क्रिस्टल, सांस लेने से आपकी नाक और गले में जलन का कारण बन सकता है। इससे आपको चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम
तांबे के बर्तनों में पानी से जुड़े नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। पहले को, तांबे की बोतल में पानी रात को भर के 6-8 घंटे के लिए रखें और सुबह इसका पानी पी लें। इसके अलावा इस बोतल के पानी को आप दिन में बस 2 से 3 बार ही लें। पूरे दिन इसका पानी न पिएं, नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

 

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें, खबर सीजी न्यूज जिम्मेदारी का दावा नहीं करता)

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!