गर्मियो में आप भी फ्रिज में काट कर रख देते हैं तरबूज, भूलकर भी ना करें ये गलती, बन सकता है बीमारियों का भंडार. पढ़िए…

गर्मियों का मौसम आते ही हमारा फ्रिज कई सारी चीजों से भर जाता है. लोग चीजों को लंबे समय तक बचाए और फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं. लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि फ्रिज में रखी हर चीज सही रहे यह जरूरी नही है. शायद आपने भी इस बात पर कभी ध्यान दिया हो कि फ्रिज में रखने के बाद खाने की चीजों का स्वाद बदल जाता है. फिर वो चाहे खाना हो या उसमें रखे फल और सब्जियां और इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ सकता है. कई बार लोग फलों को काटकर फ्रिज में रख देते हैं. उनको लगता है इससे वो फ्रेश रहेंगे और जब मन होगा उसको खा लेंगे. लेकिन क्या ऐसा करना सही है? आइए जानते हैं.



इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

 

 

 

गर्मी से राहत पाने के लिए तरबूज का सेवन जमकर किया जाता है. पानी की अच्छी मात्रा होने की वजह से यह फल आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है. लेकिन अगर हम इस फल को काटकर फ्रिज में रख देते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी हो सकता है. दरअसल जब आप इसको काटकर फ्रिज में रख देते हैं तो इसमें बैक्टीरिया लगने शुरू हो जाते हैं. जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए इसको काटकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, बेहतर होगा कि आप इसे तुरंत काटकर खा लें.

 

 

 

तरबूज में हैं सेहत का खजाना
शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिस वजह से यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है.
वजन कम करने में भी तरबूज का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसमें कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है. इसलिए यह वेट लॉस के लिए मदद करता है.
तरबूज का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इसको खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और डाइजेशन दुरुस्त होता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

 

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

error: Content is protected !!