Janjgir DeadBody : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में मिली बुजुर्ग की लाश, जांच में जुटी GRP की टीम

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में एक अज्ञात बुजर्ग व्यक्ति की लाश मिली है. सूचना के बाद मौके पर GRP की टीम पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



जीआरपी प्रभारी एसएल ठाकुर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की लाश प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पड़ी होने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर GRP की टीम पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति, रेलवे स्टेशन के आसपास ही रहता था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े ने ली प्रेसवार्ता, नारी शक्ति वंदन को लेकर रखी बातें...

आज वह रात में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में सोया हुआ था और सुबह तक उसकी मौत हो गई थी. फिलहाल, मृतक की पहचान करने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी भूमिपूजन, नपां अध्यक्ष नारायण कुर्रे और उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने दी जानकारी

error: Content is protected !!