Janjgir Big News : घर के भीतर अधेड़ का शव मिला, बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में 45 साल के अधेड़ की लाश घर के भीतर मिली है. बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई की जा रही है. मृतक अधेड़ का नाम पंचराम देवांगन है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. पुलिस की शुरुआती जांच में शराब पीने के आदी होने की बात सामने आई है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खोखरा गांव के पंचराम देवांगन का पत्नी से तलाक हो गया है और घर में अकेला रहता था. वह शराब पीने का आदी था. 17 अक्टूबर की शाम 4 बजे वह शराब पीकर आया था और उसे घर के अंदर जाते लोगों ने देखा था. इसके बाद उसे घर के बाहर नहीं देखा गया था. आज बदबू आने पर लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी. इसके बाद, मौके पर पुलिस पहुंची और घर के अंदर जाकर देखा तो अधेड़ पंचराम देवांगन की लाश पड़ी हुई थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!