Janjgir News : सबके घर पर हों किचन गार्डन, डीएमएम, रीपा गौठान में चल रहे सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का किया अवलोकन

जांजगीर-चाम्पा. हरेक ब्यक्ति को हरे भरे सब्जी भाजी की जरुरत तो प्रतिदिन होती है। इसलिए घर के पीछे बाड़ी में किचन गार्डन या एक छोटा सा पोषण बाड़ी सबके घरों पर होना चाहिए। इससे प्रतिदिन सब्जी में होने वाली खर्च को हर कोई बचा सकता है। यह भी बचत का एक अच्छा तरीका हो सकता है.

 



उक्त बातें जिला पंचायत एनआरएलएम के डीएमएम उपेंद्र कुमार दुबे ने नवागढ़ ब्लॉक के रीपा गौठान पचेड़ा में ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर द्वारा आयोजित दस दिवसीय सब्जी खेती नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण के अवलोकन पश्चात् बिहान की महिलाओ को सलाह देते हुए कहा। उन्होंने गाँव के सभी महिलाओ से आग्रह करते हुए कहा कि हरेक ब्यक्ति के बाड़ी में नीबू, पपीता और मुनगा अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इसके साथ ही भाजी, धनिया, अदरक, मिर्च जैसी अन्य सब्जियाँ किचन गार्डन में होने से आपका परिवार सदैव स्वस्थ रहेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

किचन गार्डन में ज्यादा से ज्यादा गौठान में महिला समूह द्वारा बनाई जा रहीं वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग किया जाना चाहिए। जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता में बृद्धि होने से सब्जियाँ और अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होंगी। डीएमएम श्री दुबे ने प्रशिक्षण में शामिल बिहान की महिलाओ को आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरानन्द कश्यप, ट्रेनर दीनदयाल यादव, और आरसेटी के स्टॉप योगेश कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!