Janjgir Suicide : अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बनारी में अधेड़ व्यक्ति सुखराम खरे ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, सुखराम खरे के द्वारा खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सुखराम खरे का शव पेड़ पर लटका हुआ था. पुलिस ने बताया कि सुखराम खरे की पत्नी की मौत हो चुकी है और वह भी बीमारी से ग्रसित था, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!