JanjgirChampa Death : दिव्यांग बुजुर्ग की तालाब में डूबने से मौत, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव तालाब में नहाने गए दिव्यांग बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर मुलमुला पुलिस ने पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला. फिर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



मिली जानकारी के अनुसार, पकरिया गांव के दिव्यांग बुजुर्ग बद्रीप्रसाद कश्यप, गांव के रामसागर तालाब में नहाने गया था, तब वह डूब गया और उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुलमुला पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News Impact : KhabarCGNews की खबर का असर, अमरताल-अकलतरा के NH-49 मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क पर गिरे कांक्रीट पोल को हटाया गया, हादसे का बना हुआ था डर, खबर पब्लिश होने के बाद हुई पहल... रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी, बोर्ड लगाना आवश्यक...

error: Content is protected !!