JanjgirChampa News : परशूराम भगवान जन्मोत्सव पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड का पाठ, भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. भगवान परशूराम जी के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल में भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा के पदाधिकारी द्वारा भगवान परशुराम जी पूजा अर्चना कर सामूहिक सुंदरकांड पाठ का संगीत के माध्यम से पठन किया गया। विप्र बंधुओं द्वारा इस वर्ष नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगाजल-मिस्दा में जिलाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी के गांव में जय दूर्गे जसगीत पार्टी नवीन भवन में ज़िले के विभिन्न विकासखंड से विप्र बंधु शामिल हुए।



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

सर्वप्रथम सुबह 10 बजे से भगवान परशूराम जी की पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात संगीत के माध्यम से नवोदित संगीतज्ञ पं प्रवीण तिवारी व समस्त उपस्थिति विप्र बंधुओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का गायन किया गया। भगवान की आरती पश्चात सामूहिक भोज संपन्न हुआ। विधिवत विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुआ।

आज के कार्यक्रम में भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समिति जांजगीर चांपा के संयोजक मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ सदस्य सीएल पांडेय, लक्ष्मीनारायण मिश्रा, जिलाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी, सचिव डॉ कमलेश पांडेय, धनेश मिश्रा,धन्य कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, सदस्य तोषण तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, दिवाकर गौरहा,एकेश पांडेय, दिवाकर पांडेय, श्रीमती इंदू तिवारी, प्रवीण तिवारी सहित समीति के पदाधिकारी सपरिवार शामिल हुए। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों बाइक चालक की मौत, सवार 2 बच्चे को आई मामूली चोट, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!