Sakti News : ईद और अक्षय तृतीया पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की सौगात, सक्ती जिला में पोस्टेड किए गए दो विशेषज्ञ चिकित्सक

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक अब तक स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के सेवा से वंचित रहा है. नवीन जिला सक्ती बनने के उपरांत कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा क्षेत्र के आम जनों हेतु बेहतर स्वाथ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल को चिकित्सा सेवा प्रदान करने हेतु आदेशित किया है.

 



ज्ञात हो कि मालखरौदा में ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, लेबर वार्ड रिनोवेशन कार्य किया जा रहा है। जल्द ही मालखरौदा ब्लॉक में सिजेरियन आपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही, वर्षों से शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सक्ती वंचित रहा है। नवीन जिला सक्ती बनने के उपरांत कलेक्टर के प्रयासों से सक्ती जिले में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राजेश बंजारे की सेवा सक्ती जिले के आमजनों को मुहैया कराई जाएगी। सक्ती स्थित एमसीएच अस्पताल में शिशु वार्ड निर्मित किया जा रहा है तथा गहन नवजात एवं शिशु चिकित्सा इकाई बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के हर संभव प्रयास कलेक्टर द्वारा किए जा रहे है । लगातार जिले अंर्तगत समस्त स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सक्ती कलेक्टर द्वारा नवीन जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण , अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, सफाई व्यवस्था , स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच मार्ग ,स्वास्थ्य केंद्र में बिजली पानी की व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है और समस्याओं का निदान किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में निरंतर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु प्रयासरत हैं ।
सक्ती में जिला स्तर पर स्वास्थ्य जन चौपाल, सुरक्षित प्रसव, कुपोषण मुक्त सक्ती हेतु स्नेहित्त कार्यक्रम का संचालन सतत किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!