JanjgirChampa Suicide : अधेड़ ने घर के आंगन में लगाई फांसी, नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिसदा गांव में अधेड़ व्यक्ति ने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 



पुलिस के मुताबिक, मिसदा गांव निवासी 50 वर्षीय सन्तोष देवांगन घर में अकेले रहता था. 20 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. 2 साल पहले अपनी बेटी की शादी कर दी थी. इसके बाद वह घर में अकेले रहता था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चक्रवात और बारिश को देखते हुए कल 30 अक्टूबर को भी जिले के स्कूल बंद रहेंगे, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने आदेश जारी किया...

सन्तोष देवांगन की आंखों में मोतियाबिंद होने की वजह से उसे दिखाई नहीं देता था और इस वजह से मजदूरी भी नहीं कर पाता था. इस बीच उसने अपने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!