Kisan School Visit : रीपा गोठान की महिलाओं ने किया बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का अवलोकन, ‘धरोहर’ को देख खूब प्रभावित हुए महिलाएं और किसान

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ और बलौदा ब्लॉक के रीपा गोठान के बिहान की महिलाएं, जिले के विभिन्न ब्लॉको के प्रगतिशील किसान और ग्रामीण, जांजगीर के स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण ले रही हैं. प्रशिक्षण के दसवें दिवस वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह का संस्थान ने भ्रमण कराया. इस दौरान डेयरी वर्मी कम्पोस्टिंग, केंचुआ पालन इकाई, एंजोला इकाई, गोमूत्र इकाई, गोबर गैस सयंत्र, किचन गार्डन, मशरूम इकाई, केले और सब्जी भाजी फसलों से रेशे से निर्मित राखिया, कपड़ा, पशुपालन, मुर्गी पालन और बकरी पालन, देशी बीजो का संग्रहण केंद्र, बिहान समूहों का अचार, पापड़, बड़ी, बीजोड़ी, विलुप्त हो चुके क़ृषि औजार, ड्रायर मशीन सब्जी की उन्नत तकनीक आदि का अवलोकन किया.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

मछली उत्पादन केंद्र में देखी उन्नत तकनीक
तेरह दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं और किसानों को संस्थान ने कुलीपोटा में स्थित मछली उत्पादन तकनीक का भ्रमण कराया, जहाँ सहायक संचालक एसएस कंवर और सहायक मत्स्य अधिकारी अनिता भारद्वाज ने मछली अंडे उत्पादन तकनीक और उन्नत मछली पालन की विस्तारपुर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन, सब्जी खेती, बागवानी, डेयरी, जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, बतख पालन, आदि की जानकारी दी जा रही है.इस मौके पर आरसेटी के फेकेल्टी अरुण पाण्डेय, मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव, बलौदा ब्लॉक रीपा गौठान ग्राम महुदा ब से संगीता निर्मलकर, रमिला पटेल, जमोत्री पटेल, त्रिवेणी पटेल, संक्रांति पटेल, फिरतीन केवर्त,नवागढ़ ब्लॉक रीपा पेण्ड्री ग्राम से संगीता सतनामी, श्याम कुमार, सत्येंद्र देव रात्रे, अविनाश मांझी, लालबहादुर, गिरवर पटेल, विनीता निर्मलकर, सौम्य पाण्डेय, मनोज नायक,बृहस्पति कुम्भकार, शैलेन्द्र कुमार केवर्त, बूंदाम कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!