Toyota नहीं बल्कि Maruti ला रही है नई Innova Hycross, कीमत भी हो सकती है कम! जानिए कब होगी लॉन्च

एमपीवी सेग्मेंट में टोयोटा इनोवा का जो फैन बेस है वो किसी से छुपा नहीं है. अपने सेग्मेंट की सबसे मशहूर कारों में से एक इनोवा को अब एक नई ब्रांडिंग मिलने वाली है. जी हां, अब Innova Hycross को मारुति सुजुकी अपने ब्रांड के अन्तर्गत लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. सुजुकी और टोयोटा के एग्रीमेंट के तहत इस एमपीवी को डेवलप किया जाएगा और ख़बर आ रही है कि कंपनी इसे अगले दो महीनों के भीतर बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है.

 



 

 

 

 

बता दें कि, सुजुकी और टोयोटा के बीच एक समझौता है कि दोनों कंपनियां एक-दूसरे से अपने व्हीकल प्लेटफॉर्म और तकनीकी को शेयर करेंगी. जिसके नतीजे के तौर पर आपने ग्रैंड विटारा-हाईराइड, बलेनो-ग्लांजा जैसे मॉडल देख चुके हैं. कंपनी के एनुअल फाइनेंशियल रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आर. सी. भार्गव ने कहा कि, एक नया उत्पाद जो हम पेश करेंगे, वह टोयोटा से लिया गया वाहन होगा और वह थ्री-रो (तीन पंक्तियों) वाला स्ट्रांग-हाइब्रिड मॉडल होगा.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

 

Innova Hycross
मारुति सुजुकी ब्रांड के अन्तर्गत पेश होने के बाद Innova Hycross कंपनी के व्हीकल पोर्टफोलियो की फ्लैगशिप मॉडल होगी, जो कि मौजूद ग्रैंड विटारा से भी उपर होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, कंपनी इस कार की क्या कीमत तय करती है और इसे संभवत: नए नाम के साथ पेश किया जाए. हालांकि आर. सी. भार्गव ने इस बात के संकेत जरूर दे दिए हैं कि, कीमत के मामले में ये टॉप ऑफ द लाइन मॉडल होगा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

अभी इस कार से जुड़ी तमाम जानकारियों का सामने आना बाकी है. लेकिन इतना तो साफ है कि, ये मारुति सुजुकी की सबसे महंगी कार होगी. Innova Hycross को भारत में टोयोटा ने दिसंबर 2022 में लॉन्च किया था. ये एमपीवी दो इंजन विकल्प के साथ आती है, जिसमें 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल और 2.0-लीटर VVTi पेट्रोल फिफ्थ जेनरेशन इंजन (SHEV सिस्टम के साथ) शामिल है. इस समय इसकी कीमत 18.55 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 29.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!