Pamgarh Accident Death : बाइक से गिरने से 15 साल के लड़के की हुई मौत, पामगढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव के यादव चौक के पास 15 साल के लड़के की बाइक से गिरने से मौत हो गई है. मामले में पुलिस ने 304-A के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, भिलौनी गांव के 15 साल का राज चौहान की दादी रोजगार गारंटी में काम करने गई थी. जिसे लेने के लिए राज चौहान बाइक क्रमांक CG 11 BE 4150 में जा रहा था, तभी गांव के यादव चौक के पास बाइक को काफी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

error: Content is protected !!