Champa Accident Death : बाइक से गिरकर युवक की मौत, चाम्पा क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के घठोली में बाइक से गिरने से युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम रवि गढ़ेवाल है, जो घठोली का ही रहने वाला है. वह बाइक से कहीं जाने निकला था और बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर चाम्पा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया. इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंप दिया है और चाम्पा पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, वह बिलासपुर में काम करता था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!