रेस्लर John Cena के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, WWE सुपरस्टार के साथ हॉलीवुड फिल्म में ‘देसी गर्ल’ की हुई एंट्री. देखिए…

Priyanka-John Cena In Hollywood Film: प्रियंका चोपड़ा अमेजन प्राइम पर अपनी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. फिलहाल एक्ट्रेस सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं वहीं शो के रिलीज़ होने से पहले ही प्रियंका ने अमेज़न स्टूडियो के साथ एक और डील कर ली है. एक्ट्रेस ने रेसलर टर्न एक्टर जॉन सीना और अभिनेता इदरीस एल्बा के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ साइन की है.

 



 

 

 

जॉन सीना ने प्रियंका चोपड़ा का किया वेलकम
WWE सुपरस्टार सीना ने ट्वीटर पर एक न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट की है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “ऐसी ड्रीम टीम बनाने के लिए अमजन स्टूडियो को थैक्यू. इदरीस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट पर काम करने और न्यूएस्ट कास्ट मेंबर, वर्ल्ड फेमस प्रियंका चोपड़ा का वेलकम करने के लिए एक्साइटेड हूं.”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

 

प्रियंका ने जॉन सीना के ट्वीट का दिया ये जवाब
वहीं प्रियंका ने भी जॉन सीना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “वॉर्म वेलकम के लिए थैंक्यू जॉन सीना, मैं सेट पर जाने का इंतजार नहीं कर सकती! चलिए चलत हैं.” बता दें कि फिल्म मई में फ्लोर पर जाएगी और इसका डायरेक्शन इल्या नायशुल्लर करेंगे. फिल्म की स्क्रिप्टिंग जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक ने की है. फिल्म के प्लॉट को फिलहाल सीक्रेट रखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

  • प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
    इस बीच प्रियंका अपनी अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस शो में वे रिचर्ड मैडेन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी ‘सिटाडेल’ को जो और एंथोनी रूसो ने प्रोड्यूस किया है. सिटाडेल के अलावा प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ की रिलीज के लिए भी तैयार हैं. इस फिल्म में उनके को-एक्टर सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन हैं. ये इसी साल मई में रिलीज होगी. उनके पास एंथोनी मैकी के साथ ‘एंडिंग थिंग्स’ नाम की भी एक फिल्म है. इनके अलावा प्रिंयका एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कैटरीना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी.
इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!