साली ने अपने ही जीजा को बनाया दूल्हा, परिवार वालों के सामने लिए सात फेरे, जानिए पूरा मामला

जीजा साली का रिश्ता हंसी मजाक का होता है। शादी में जूते छुपाने से लेकर साली अपने जीजा के साथ खूब मस्ती मजाक करती है। जीजा के तरफ से इसका सकारात्मक रिस्पॉस मिलता है। लेकिन बिहार के मधुबनी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक लड़की की उसके परिवार द्वारा जबरदस्ती शादी करा दी गई। इसके बाद दूल्हन ने ऐसा काम किया कि हर कोई हैरान रह गया।



दरअसल, बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड की रहने वाली एक लड़की की शादी जबरदस्ती करा दी गई। शादी के बाद परिवार वालों ने लड़की को विदा कर दिया, लेकिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसका वहां बिल्कुल भी मन नहीं लगा और फिर चार दिन बाद वह अपने प्रेमी के घर भागकर आ गई। बताया जा रहा है कि शादी वाले दिन ही लड़की अपने घर से भागने की कोशिश की थी, लेकिन संभव नहीं हो सका। वहीं, ससुराल वाले जब पंचायत के पास पहुंचे तो उन्होंने लड़की की बहन की शादी उसके पति से करवा दी। जीजा-साली को मजबूरी में शादी करनी पड़ी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : स्व. ओमप्रकाश सोनी की स्मृति में टेमर गांव में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, मुख्य अतिथि रहे सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विजेता टीम को सरपंच द्वारा प्रथम पुरुस्कार 21 हजार रुपये किया गया प्रदान

शादी के बाद भाग गई लड़की

जबकि, भागने वाली लड़की को उसके प्रेमी के साथ शादी करनी थी। गांव के लोग इस शादी के लिए तैयार हो गए और समाज के लोगों ने भी सहमति जताई। बताया जा रहा है कि दोनों कई सालों से प्रेम-प्रसंग में हैं और सहमति के बाद दोनों की शादी एक मंदिर में करा दी गई। अंतर्जातीय विवाह में शामिल होने के लिए गांव के तमाम लोग आए। लोगों ने खुशी-खुशी आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

error: Content is protected !!