Special News : दुल्हन बीमार हुई तो अस्पताल में बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा, मुहूर्त में लिए सात फेरे, यह खास शादी चर्चा में…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के निजी हॉस्पिटल में एक अनोखी शादी हुई है, जो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना गया है. दुल्हन की तबियत खराब थी और दूल्हा हॉस्पिटल में ही बारात लेकर पहुंच गया. यहां यह अनोखी शादी को देखने को मिली है, जिसकी खासी चर्चा है. इस शादी को लेकर परिवार के लोगों के साथ ही हॉस्पिटल स्टाफ में भी उत्साह दिखा.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

20 अप्रेल को मुहर्त में जांजगीर-चाम्पा के बैजलपुर की रहने वाली रश्मि महंत की शादी सक्ती जिले के परसाडीह गांव के रहने वाले राज उर्फ बंटी दास से तय हुई थी और 20 अप्रेल को शादी होने वाली थी. इसी बीच दुल्हन की तबियत बिगड़ गई, इसके बाद उसे जांजगीर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दुल्हन की आंत में छेद होने की बात सामने आई. इसके बाद दुल्हल राज दास, तय मुहूर्त में फिल्मी स्टाइल में बारात लेकर हॉस्पिटल पहुंचा, जहां हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी की गई है. जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!