SSY Interest Rate : सुकन्या समृद्धि योजना पर बढ़ गया ब्याज, सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए नई दर और चीजें…

नई दिल्ली: क्या आप सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश करते हैं या इस योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं? आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार ने इस योजना के लिए ब्याज दर को बढ़ा दिया है। सरकार हर तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरों (Small Savings Schemes Interest Rate) की घोषणा करती है। अप्रैल से जून 2023 की तिमाही के लिए शुक्रवार को सरकार ने ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की दरों (SSY Interest Rate) को बढ़ा दिया है। इस योजना में ब्याज दर को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया है। इस समय इस योजना में 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलती थी। अब इसे बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

 

 

 

बेटियों के लिए है सबसे लोकप्रिय स्कीम

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत बेटी पढाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत की थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना को लॉन्च किया गया था। यह लॉन्ग टर्म की सेविंग स्कीम है। इस योजना में माता-पिता अपनी बेटियों के नाम पर निवेश करते हैं। यह एक सरकारी योजना है, इसीलिए इसमें रिस्क नहीं है। इस स्कीम में गारंटीड रिटर्न मिलता है।

 

 

 

इनकम टैक्स में मिलती है छूट

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत इस स्कीम में निवेश पर 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है। यह स्कीम EEE स्टेटस के साथ आती है। यानी इस स्कीम में निवेश, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती हैं।

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

 

 

 

 

10 साल की उम्र से पहले खुलवा लें खाता

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 वर्ष पूरी होने से पहले खाता खुलवाया जाता है। परिवार की अधिकतम दो बेटियों का खाता इस स्कीम में खुलवाया जा सकता है। इस योजना में किये गए निवेश से आप बच्चियों की शादी तथा उच्च शिक्षा के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

error: Content is protected !!