Bank Holidays: मई में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां लिस्ट देखकर चेक कर लें कब-कब रहेंगी छुट्टियां. पढ़िए..

नई दिल्ली: Bank Holiday May 2023: आज अप्रैल महीने का आखिरी दिन है. जिसके बाद अगले महीने यानी मई 2023 की शुरुआत होगी. हर महीने की तरह इस महीने भी कई दिनों बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In May 2023) की लिस्ट जारी कर दी गई हैं. यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के अवकाश की है. वहीं, कुछ राज्यों में अलग-अलग त्योहारों पर भी बैंक बंद रहता है. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मई महीने में अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे.

 



 

 

 

 

ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम से बैंक जाने के लिए निकलें तो पहले यह चेक कर लें कि कहीं बैंक बंद तो नहीं है. क्योंकि अगर बैंकों की छुट्टी रहेगी तो आप बैंक से जुड़े अपने काम नहीं कर पाएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अगले महीने कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

मई 2023 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां:
7 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंको बंद रहेंगे.
13 मई 2023: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
14 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
21 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
27 मई 2023: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
28 मई 2023: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

 

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

इसके अलावा अलग-अलग त्योहारों के मौके पर देश में राज्य स्तर पर भी कई दिनों के लिए बैंक बंद रखने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

1 मई 2023: महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
5 मई 2023: बुद्ध पूर्मिमा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
9 मई 2023: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
16 मई 2023:सिक्किम दिवस के अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
22 मई 2023: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे.
24 मई 2023: काजी काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!