डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में तीन लोगों की थमी सांसे, मची अफरातफरी

बुलढाणा. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है. बीबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा एक्सप्रेस वे पर देउलगांव कोल गांव के पास सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ है.



उन्होंने बताया कि तीन लोगों को लेजा रही कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति वाहन से बाहर गिर गया. अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे वाहन में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई. वाहन से बाहर गिरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में डीजल का डिब्बा रखा था.

इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पिछले बुधवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि दिसंबर 2022 में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल के अंत तक उस पर हुए हादसों में कुल 39 लोगों की जान गई है और अन्य 143 लोग घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Samsung का 200MP कैमरा वाला नया फोल्ड फोन, 8 इंच स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

error: Content is protected !!