Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और 1 लाख रुपए की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हसौद थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. हसौद पुलिस ने कैथा गांव से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फ़ोटो वीडियो करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग करने वाले 30 वर्षीय आरोपी युवक किशोर कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506, 384 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 फरवरी की रात्रि आरोपी किशोर कुमार साहू, बाड़ी में बुलाकर शादी करने की बात को लेकर दुष्कर्म किया, फिर फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख की मांग करने लगा और नहीं देने पर आरोपी किशोर कुमार साहू ने पीड़िता की तय शादी को तुड़वा दिया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले की गंभीरता को देखते हुए हसौद पुलिस ने आरोपी 30 वर्षीय किशोर कुमार साहू निवासी कैथा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!