Google के AI से हुई जबरदस्त कमाई, सिर्फ एक हफ्ते में 18 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी इनकी दौलत

Google Co-Founders Net Worth: गूगल के को फाउंडर्स के नेटवर्थ में एक हफ्ते के दौरान अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लॉन्च होने के बाद एक हफ्ते में को—फाउंडर्स को 18 बिलियन डॉलर की कमाई हुई है. लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने नए खोज इंजन एआई पर ज्यादा फोकस किया है, जिस कारण इनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है.

 



 

 

 

 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, लैरी पेज के नेटवर्थ में एक हफ्ते के दौरान 9.4 डॉलर की बढ़ोतरी हुई और अब इनकी संपत्ति 106.9 अरब डॉलर हो गई है. जबकि सर्गी ब्रिन की संपत्ति में इस समय के दौरान 8.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की है और 102.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. यह उनके लिए फरवरी 2021 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

एआई में मजबूत पकड़ बना रहा गूगल!

माउंटेन व्यू कैलिफोनिया की कंपनी ने कहा कि वह बहुत जल्द एआई के साथ जल्द सर्च करने को प्रोवाइड करा देगा. गूगल ने कहा कि एआई को यूजर्स के लिए अधिक व्यापक रूप से प्रोवाइड कराएगा. गूगल तेजी से एआई की दुनिया में पकड़ मजबूत करने के लिए फोकस कर रहा है. सोमवार को गूगल के शेयर 0.81 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 117.51 डॉलर प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे.

 

 

 

पेज और ब्रिन का एआई को पुश करने पर फोकस

पेज और ब्रिन, जो एआई पुश के साथ मदद कर रहे हैं और कंपनी में पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा एक्टिव हुए हैं. एक साल में इसमें से प्रत्येक ने संपत्ति में 22 बिलियन डॉलर से अधिक जोड़ने के बाद 2023 के सबसे बड़े लाभार्थी हैं. लैरी पेज दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में आठवें नंबर और ब्रिन नौवें नंबर पर हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

कंपनी के पूर्व सीईओ की भी बढ़ी नेटवर्थ

गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट एआई बूम के एक अन्य लाभार्थी हैं. उन्होंने क्षेत्र में कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है. उनकी 23.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति अल्फाबेट से जुड़ी हुई है, जहां वे तीसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक हैं. इस हफ्ते उनकी नेटवर्थ 1.8 अरब डॉलर बढ़ी है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!