IPL 2023: 12 मई का मतलब Mumbai Indians के लिए महानता का दिन, SKY ने शतक जड़कर किया बखूबी साबित… इसके बारे में जानिए

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वानखेड़े मैदान पर 11 मई को बल्ले से तहलका मचाते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की नाबाद पारी खेली।



उन्होंने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। बता दें कि 12 मई का दिन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खास रहा है। सूर्यकुमार यादव से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इसी दिन 11 साल पहले शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में सूर्या ने वानखेड़े में ये कमाल का शतक जड़कर खास मुकाम हासिल किया।

IPL 2023: 12 मई का दिन मुंबई इंडियंस के लिए है बेहद खास

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चरौदा और सकर्रा सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ, अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

दरअसल, 12 मई 2012 को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शतकीय पारी खेली थी और 11 साल बाद इसी दिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शतक जड़कर ये खास कमाल किया। रोहित ने साल 2012 में 60 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली। इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।

बता दें कि मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्या ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 में KTK के खिलाफ 100 रन बनाए थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन बना लिए। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने साल 2012 में 109 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : देवगांव की सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

Suryakumar Yadav का IPL 2023 में अब तक प्रदर्शन
बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 में पिछले 5 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ 83 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 26 रन। पंजाब किंग्स के खिलाफ 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सूर्या ने 55 रन बनाए थे। इस वक्त सूर्या ऑरेंज कैप पर तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्होंने 12 मैचों में अब तक कुल 479 रन बना लिए हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : पिहरीद और बड़ेसीपत गांव में सेवा सहकारी समिति केंद्रों में धान खरीदी का किया गया शुभारंभ, कार्यक्रम में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, कहा,'प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति है पूरी तरह संवेदनशील'

error: Content is protected !!