JanjgirChampa Accident : मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, पलटा ट्रैक्टर, सवार 2 लोग घायल, मुलमुला पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस ने घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

दरअसल, पकरिया गांव के रवि कश्यप और दीपक केंवट, ट्रैक्टर में सवार होकर खेत जा रहे थे. वे मुख्य मार्ग में नहर के पास पहुंचे थे कि अकलतरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार रवि कश्यप, दीपक केंवट को काफी चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!