Champa Fire : छोटा हाथी वाहन में आग लगाने वाले आरोपी ड्राइवर के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज, CC फुटेज में देर रात वाहन के पास खड़ा दिख रहा ड्राइवर, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के गेमन पुल के पास छोटा हाथी वाहन में आग लगाने का मामला सामने आया है और वाहन जलकर खाक हो गया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर हरि यादव के खिलाफ IPC की धारा 381 और 435 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. मामले का सीसी टीवी भी पुलिस को मिला है, जिसमें देर रात वाहन के पास ड्राइवर खड़ा दिख रहा है.दरअसल, रिपोर्ट में सुनील शुक्ला ने पुलिस को बताया है कि हरि यादव, उसके छोटा हाथी वाहन का ड्राइवर है और एडवांस रुपए को लेकर सुनील शुक्ला और ड्राइवर हरी यादव के बीच बातचीत हुई थी. रात्रि में सुनील शुक्ला अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

सुबह सुनील शुक्ला को गिरधारी देवांगन ने बताया कि उसका छोटा हाथी वाहन गेमन पुल के ऊपर जला हुआ है. तब जाकर सुनील शुक्ला ने देखा तो छोटा हाथी वाहन कीमती लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए जलकर खाक हो गया था. मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर हरि यादव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!