JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले 19 वर्षीय आरोपी युवक को बिलासपुर से किया गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने वाले 19 वर्षीय युवक श्रीयांक कश्यप को बिलासपुर से पुलिस ने गिरफ्तार है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 509, 384, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी, थाना क्षेत्र के रहने वाली प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इसकी नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो भेजा तथा उसकी पत्नी के मोबाइल में भी अश्लील वीडियो भेजकर धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा. रुपये नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देने लगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक श्रीयांक कश्यप निवासी निखिलेश्वर कॉलोनी अशोक नगर बिलासपुर से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!