JanjgirChampa Arrest : धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला, 4 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, तीजराम यादव ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी बिहारी लाल उर्फ संतोष यादव, शिवा यादव, लाला साहू और अनिल उर्फ टुन्ना राठौर द्वारा घर के सामने में देवनारायण यादव दुकान, ठेला लगाने और उसी स्थान पर आरोपी बिहारी लाल उर्फ संतोष यादव, शिवा यादव के द्वारा रेत गिरा देने और रेत को हटाने की बात को लेकर आरोपी शिवा यादव और लाला साहू के द्वारा देवनारायण यादव को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए देवनारायण यादव के घर घुस गया.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : दो दिनी अरपा बचाओ अभियान यात्रा 11 अप्रेल से, अरपा व सहायक नदियों को बचाने 20 वर्ष से बिलासा कला मंच द्वारा किया जा रहा प्रयास...

देवनारायण यादव से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने गए राखी यादव को भी चाकू से हमला कर दिया. उसी समय अनिल उर्फ टुन्ना राठौर आया और देवनारायण यादव से मारपीट करने लगा. मारपीट से दोनो युवकों को काफी चोट आई है.

पुलिस ने तीजराम यादव की रिपोर्ट पर IPC की धारा 294, 307, 460, 506(B) और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कोसमंदा गांव निवासी आरोपी बिहारी लाल उर्फ संतोष यादव, शिवा यादव, लाला साहू और अनिल उर्फ टुन्ना राठौर को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!