Janjgir-Baloda Arrest : धारदार हथियार और डंडे से हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में बाप-बेटे शामिल, बलौदा पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने धारदार हथियार और डंडे से हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी पिता और उसके 2 बेटों ने महिला पंच के 3 रिश्तेदारों पर हमला किया था. हमला से तीनों लोगों को चोट आई थी. मामला पोंच गांव का है.

 



दरअसल, पोंच गांव में आरोपी वेदप्रकाश दास ने मोहल्ले के सुभाष दास को बुलाया और शराब पीने के लिए रुपये की मांग की. इसके बाद, रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज की, जिसे मना करने सुभाष दास के परिजन आ गए. इतने में वेदप्रकाश ने अपने पिता और भाई को बुला लिया, फिर डंडे से हमला किया और यहां तैश में आकर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया. रिपोर्ट के बाद बलौदा पुलिस ने भानू दस, विकास दास और वेदप्रकाश दास को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!